शादी न करवाने से नाराज युवक ने लड़की के भाई को क्रिकेट के बैट से पीटा, खुर्सीपार में जुर्म दर्ज

शादी न करवाने से नाराज युवक ने लड़की के भाई को क्रिकेट के बैट से पीटा, खुर्सीपार में जुर्म दर्ज


शादी न करवाने से नाराज युवक ने लड़की के भाई को क्रिकेट के बैट से पीटा, खुर्सीपार में जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 7 जून। शादी नहीं करवाने से नाराज युवक और उसके दोस्तों ने मिलकर नेवई निवासी युवती के भाई को खुर्सीपार में मिलकर बैट बल्ले से जमकर पीटा। इस मामले की रिपोर्ट पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी जसपाल सिंग और उसके साथियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि बीआरपी चौक मौहारी मरोदा निवासी गोपी उर्फ विक्की राव (30 वर्ष) बीती रात गणेश मंदिर तिवारी आटा चक्की के पास खुर्सीपार में अपने दोस्त जितेन्द्र कुमार के साथ नाश्ता कर रहा था तभी जसपाल सिंग और उसके अन्य साथी आए और कहा कि तुमने अपनी बहन की शादी जसपाल से क्यों नहीं करवायी, ऐसा बोलते हुए एकराय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए जसपाल सिंग ने क्रिकेट बैट से एवं उनके साथियों ने हाथ मुक्का से मारपीट की। गोपी के हाथ-पैर में चोट आई है।