टाउनशिप में भरभरा कर गिरी टंकी 🛑 प्रभावित स्थल के चारों ओर की जाएगी बैरिकेडिंग 🛑 जर्जर होने से गिरा टंकियों का स्ट्रक्चर 🛑 जिला प्रशासन नदारद

टाउनशिप में भरभरा कर गिरी टंकी 🛑 प्रभावित स्थल के चारों ओर की जाएगी बैरिकेडिंग 🛑 जर्जर होने से गिरा टंकियों का स्ट्रक्चर 🛑 जिला प्रशासन नदारद



भिलाई नगर, 5 सितंबर। टाउनशिप के सेक्टर 4 स्थित दो पानी की टंकियां आज सुबह 6:10 के करीब भरभरा कर गिर गईं हैं। प्रभावित स्थल को देखने के लिए मजमा लगा हुआ है। भट्टी थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने कहा कि पानी की टंकी जर्जर होने के कारण गिर गई है, इस बड़ी दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रभावित स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम को 3 घंटे बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से एक भी प्रतिनिधि तक नहीं पहुंचा है।


आपको बता दें कि आज सुबह 6:10 पर टाउनशिप के सेक्टर 4 मार्केट के पास स्थित दोनों पानी की टंकियां एक के बाद एक भर भर कर गिर गई। दोनों ही पानी की टंकियां में हजारों लीटर पानी भरा हुआ था। जो बाढ़ की तरह आसपास के स्थलों में बह गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।


सूचना प्राप्त होती ही भट्टी पुलिस मौका स्थल पर पहुंच गई। थाना प्रभारी भट्टी विपिन रंगारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में टंकी के मलबे के नीचे कोई भी नहीं दबा है। प्रतिदिन की भांति सुबह 6:30 बजे से विभिन्न सेक्टर में स्थित घरों में पानी की आपूर्ति की जानी थी। इस दौरान वाटर सप्लाई के लिए नियुक्त स्टाफ भी वहां मौजूद थे। शुरुआत में जब पानी टपकने लगा तो भयभीत होकर मौजूद स्टाफ वहां से हटा, जिसके कारण वह बाल बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले एक टंकी ध्वस्त हुई, इस टंकी का मलबा दूसरे टंकी पर जा गिरा, जिसके कारण दूसरी टंकी भी भरभरा कर गिर गई।


आपको बता दें कि दोनों ही पानी टंकियां के गिरने के कारण इस जलापूर्ति केंद्र से जुड़े सेक्टर के आवासों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इन प्रभावित सेक्टर में पानी किस प्रकार से पहुंचेगा, इसके लिए प्रबंधन को अब वैकल्पिक व्यवस्था करने की आवश्यकता होगी।