गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हिंदू युवा मंच ने शिवनाथ नदी में की महाआरती, दीपदान कर किया प्रसाद का वितरण
दुर्ग 9 जून । हिंदू युवा मंच द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर महमरा एनीकेट पर महाआरती की गई। आरती पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा दीप दान भी कर प्रसादी वितरण किया गया । महमरा एनीकेट हर हर महादेव, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू युवा मंच के संयोजक गोविंद राज नायडू, संगठन अध्यक्ष श्रीकुमार नायर, संगठन महामंत्री राजेश शर्मा एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए व मंच के अन्य कार्यकर्ता शिबू सोनी, अरुण अग्रवाल, शिवम सिंह, दिनेश मिश्रा, हितेंद्र राजपूत, दीपक राजपूत, रोशन राजपूत, बलराम पांडे, मयंक शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में मंच के कार्यकर्ता शामिल हुए उपरोक्त जानकारी हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता रोशन सिंह राजपूत द्वारा दी गई।


