केडिया डिसलरी कुम्हारी बॉयलर में विस्फोट के बाद ऊंचाई से नीचे गिरे मजदूर की मौत
भिलाई नगर 9 जून । केडिया डिसलरी कुम्हारी में आज सुबह बॉयलर में विस्फोट के बाद ऊंचाई से नीचे गिरे मजदूर की मौत हो गई । कुम्हारी पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।
कुम्हारी पुलिस ने बताया कि आज सुबह 7:00 बजे से बिसे लाल पिता परगनिया सतनामी 55 वर्ष बॉयलर पर चढ़कर साफ सफाई का कार्य कर रहा था । इसी दौरान हुए विस्फोट से ऊंचाई से नीचे गिर गया और इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। घटना के पश्चात उसे रायपुर स्थित ओम अस्पताल में ले जाया गया था पुलिस ने बताया कि फिलहाल पंचनामा कार्यवाही की गई है कल पोस्टमार्टम किया जाएगा उसके बाद ही विस्तार से घटना के संबंध में जानकारी हो पाएगी।

