दस साल से शराबी पति और ससुराल की प्रताड़ना झेलती रही, इकलौते बेटे की पढा़ई भी छूटी, भोपाल निवासी ससुरालियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

दस साल से शराबी पति और ससुराल की प्रताड़ना झेलती रही, इकलौते बेटे की पढा़ई भी छूटी, भोपाल निवासी ससुरालियों के खिलाफ जुर्म दर्ज


दस साल से शराबी पति और ससुराल की प्रताड़ना झेलती रही, इकलौते बेटे की पढा़ई भी छूटी, भोपाल निवासी ससुरालियों के खिलाफ जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 10 जून। दस साल पहले भिलाई से भोपाल में ब्याही महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना की रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज करवाई है। शराबी पति की आदत से परेशान महिला योगा क्लास संचालित कर परिवार का पोषण करने लगी तो उसके चरित्र पर शंका करते हुए क्लास बंद करवा दी गई जिससे फीस न दे पाने की वजह से उसके बेटे को स्कूल से निकाल दिया गया। अनेक शिकायत के बाद ससुराल पक्ष आश्वासन दे उसे ले जाता मगर फिर भी प्रताड़ना का दौर नहीं थमा। अंततः अप्रैल महीने से पीड़िता कैलाश नगर भिलाई मायके लौट आई। पुलिस ने इस मामले में पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ धारा 34 और 498-ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसप्रीत सक्सेना (34 वर्ष) निवासी कैलाश नगर जामुल का विवाह 18 जनवरी 2012 को चेतन सक्सेना उर्फ मयंक पिता अनिल सक्सेना निवासी कोलार रोड मकान 36 भोपाल के साथ हुआ। शादी में सोने चांदी के आभूषण, सभी घरेलू आवश्यक सामान और नगद 60 हजार रूपये उपहार स्वरूप दिये गए। लगभग एक महीना बाद पति चेतन आए दिन शराब पीकर जसप्रीत के चरित्र पर शक कर मारपीट करने लगा। उसने जब सास-ससुर को सारी बताई तो सास सुधा और ससुर अनिल मिलकर जसप्रीत से वाद विवाद कर मयंक का ही साथ देते थे। ननद पूर्वा की शादी नहीं हुई, वो भी आरोप लगाकर गाली गलौच मारपीट कर प्रताड़ित करती रही। जसप्रीत के 8 साल के बेटे की स्कूल फीस भी पति ने नहीं दी। जसप्रीत ससुराल में योगा की क्लास चलाती थी जिसे पति एवं ससुराल वाले बंद करा दिया। अत्यधिक प्रताड़ित होकर जसप्रीत ने भोपाल थाने में रिपोर्ट की। जहां पति एवं ससुराल वाले समझौता कर घर लाए और पुनः प्रताड़ित करते रहे। भिलाई आने के बाद काउंसलिंग में पति एवं ससुराल वाले एक भी उपस्थित नहीं हुए। महिला का आरोप है कि लगातार पैसो की डिमांड कर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना ससुराल पक्ष देता रहा है। शराबी पति ने जसप्रीत पर कई बार जान लेवा हमला करने की कोशिश की। हर बार समझौते के बाद भी प्रताड़ना की वजह से जसप्रीत मानसिक व शारीरिक रुप से काफी परेशान है।