सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 26 अगस्त। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। तमिलनाडु यूनिफॉर्मेड स्टाफ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन के 3 हजार 359 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है, जिसके लिए उम्मीदवार 17 सितंबर तक स्टाफ रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन के कुल 3 हजार 359 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 2 हजार 576 पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 783 महिला उम्मीदवारों के आरक्षित हैं।
आपको बता दें कि भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 18 हजार 200 से 67 हजार 100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन भर्ती में रिटन टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसके आधार पर तय की गई मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपए फीस के रूप में देने होंगे जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांगजन को सरकारी नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन के 3 हजार 350 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन के पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 26 साल रखी गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार पर की जाएगी वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अप्लाई करने के लिए TNUSRB की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाएं। होमपेज पर कॉन्स्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें तथा आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
दसवीं पास युवाओं के लिए जाब 🟦 कॉन्स्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन के पदों पर निकली वैकेंसी 🟫 17 सितंबर है लास्ट डेट 🟩 आज ही ऐसे करें आनलाईन अप्लाई 🟧 67 हजार मिलेगी सैलरी, 783 महिला उम्मीदवार के पद


