दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स में 1 सितंबर से प्रवेश प्रारंभ

<em>दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स में 1 सितंबर से प्रवेश प्रारंभ</em>


रायपुर 23 अगस्त । दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग (छ.ग.) से संबद्ध दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में 1 सितंबर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलाॅजी) स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में पी.ई.टी 2023 के मेरीट आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक छात्राएं महाविद्यालय में उपस्थित होकर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
विश्व में दूध उत्पादन की दृष्टि से हमारे देश भारत का प्रथम स्थान है। देश भर में दूध एवं दूध से बने पदार्थ की मांग निरंन्तर बढ़ रही है। इस सेक्टर की महत्ता को देखते हुए भारत सरकार ने इसके विकास के लिए विगत वर्षों में कई ठोस कदम उठाये हैं। इसमे श्वेतक्रांति का संचार करना, गहन डेयरी विकास कार्यक्रम शुद्ध दुग्ध उत्पादन हेतु बुनियादी अधोसंरचनाओं का विकास, डेयरी प्रसंस्करण के क्षेत्र में उद्यमिता विकास लाना, स्टार्टअप कार्यक्रम आदि योजनाओं द्वारा स्वरोजगारोन्मुखी व्यवस्था पर सतत रूप से कार्य हो रहा है। दूध एवं दुग्ध पदार्थ के प्रसंस्करण एवं संवर्धन हेतु मध्य भारत में स्थित दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलाॅजी) स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में पी.ई.टी 2023 के मेरीट आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश के लिए अवसर लेने हेतु काउंसिलिंग 01 सितंबर को प्रातः 09ः30 बजे से प्रारंभ होगी। प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 36 सिटी माल के बाजू, छोकरा नाला, जोरा के पास स्थित महाविद्यालय के प्रांगण में स्वयं उपस्थित होकर काउंसिलिंग फॉर्म भरना होगा। ज्ञातव्य हो कि यह महाविद्यालय प्रदेश का अपनी तरह का एक मात्र महाविद्यालय है, जिसमें बी.टेक. (डेयरी टेक्नालाॅजी) के 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु 60 सीटें उपलब्ध हैं। इस संबंध में अन्य जानकारी एवं संबंधित आवेदन पत्र दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग की वेबसाईट www.cgkv.ac.in
पर उपलब्ध है।