भिलाई नगर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश हेतु अंतिम तिथि में वृद्धि करने संबंधी आज आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके तहत अब प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त घोषित की गई है तथा कुलपति के अनुमति से 10 सितंबर तक भी प्रवेश लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग अंतर्गत साई कॉलेजसेक्टर 6 भिलाई में BCA, BBA, BCom, BSc, MSc बॉटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर, बायोटेक्नोलॉजी, गणित, MCom, PGDCA, BLib, DCA , MA English एवं BA में कुछ रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र कॉलेज के हेल्पलाइन नंबर 7024886996 पर शीघ्र संपर्क कर सकते हैं।

