बाजार में दबंगई, फ्री में मछली नहीं दी तो जमकर पीटा, सिर फोड़ हुआ फरार

बाजार में दबंगई, फ्री में मछली नहीं दी तो जमकर पीटा, सिर फोड़ हुआ फरार


बाजार में दबंगई, फ्री में मछली नहीं दी तो जमकर पीटा, सिर फोड़ हुआ फरार

भिलाई नगर, 11 जून। भिलाई-3 में पसरा लगाने वाले युवक पर दबाव बना फ्री में मछली मांग रहे व्यक्ति को जब उसने देने से मना किया तो दबंगईवश आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे पीटा और पत्थर मार सिर फोड़ दिया। यह घटना कल रात की है जिसकी रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस आरोपी इकबाल खान के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बाजार चौक भिलाई-3 में दिनेश ढीमर (27 वर्ष) देशी शराब भट्ठी के पास उमदा रोड में मछली का पसरा लगाता है। कल रात लगभग साढ़े 9 बजे इकबाल खान उससे फ्री में मछली मांगने लगा। मना करने व नहीं देने पर उसने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारने लगा। विरोध करने पर सिर के पीछे पत्थर मार दिया। लहूलुहान दिनेश को किशन ढीमर व अरविंद उपाध्याय ने बीचबचाव कर अलग किया। लोगों को जमा होता देख आरोपी मौके से भाग निकला है।