संतुलन बिगड़ने पर ट्रैक्टर पलटा, लिफ्ट लेकर बैठे युवक की दबने से हुई मौत, मित्तल कंस्ट्रक्शन कंपनी का ट्रैक्टर

भिलाई नगर, 11 जून। आज जामगांव आर थाना क्षेत्र ग्राम बेलौदी बांध के पास ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार युवक राजेश कुंजाम पिता बहुर सिंग कुंजाम (24 वर्ष) निवासी गब्दी की मौत ट्रेक्टर में दब कर हो गई। युवक ग्राम अमालोरी जाने के लिए ट्रेक्टर में लिफ्ट लेकर बैठा था।सूचना मिलते ही मौके पर जामगांव-आर थाना पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर घटना स्थल से पीएम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। 

थाना प्रभारी एके देवांगन ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे मित्तल कंस्ट्रक्शन कंपनी धमतरी के तहत सड़क निर्माण कार्य में चल रहे ट्रैक्टर सीजी 30-1452 ग्राम गब्दी से आमलोरी खाली पानी टैंकर को लेकर पानी भरने के लिए जा रहा था कि रास्ते में लिफ्ट लेकर ग्राम आमालोरी जाने के लिए राजेश कुंजाम ट्रैक्टर में बैठ कर गया। ट्रैक्टर जैसे बेलौदी बांध मोड के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर रोड किनारे सात फिट गड्ढे में गिरकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से बैठा राजेश कुंजाम इंजन के अंदर दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर का चालक फरार है। ट्रैक्टर और पानी टैंकर को जामगांव आर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।