सेक्टर 6 में 9 आवासों से अवैध कब्जे धारियों को किया गया बेदखल, ऑपरेशन मिस्टर नटवरलाल एवं नसीब के तहत अब तक प्रवर्तन विभाग ने कराएं डेढ़ सौ आवास खाली
भिलाई नगर 11 जून । भूमाफियाओं और अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध निरंतर चलाये जा रहे बेदखली अभियान के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाएं, प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारिओ के विरुद् बड़ी कार्यवाही की गई ।
आज सेक्टर-6 में कुल नौ आवास अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर अलॉटी तथा रखरखाव कार्यालय को सौपा गया । अभी तक आपरेशन मिस्टर नटवरलाल के तहत सेक्टर-6 में कुल 40 आवास खाली करवाया गया है।इसके पूर्व आपरेशन नसीब के ततः रिसाली सेक्टर में अब तक 100 आवास खाली करवाया गया है। अन्य सेक्टर्स में भी शीघ्र ही अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा
सेक्टर क्षेत्र मे अवैध कब्जाधरियो से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी लगातार परेशान रहे है, आए दिन अवैध कब्जाधारी अनैतिक कार्य, लड़ाई झगड़ा, धमकाना आदि कार्य करते रहते हैं, जिससे अवैध कब्ज़ाधरियो से निजात दिलाने की गुहार नगर नागरिकों द्वारा लगातार प्रवर्तन विभाग से की जाती रही है
प्रवर्तन विभाग द्वारा बी एस पी कर्मियों को सलाह दिया गया है कि भविष्य में आने वाली परेशानियो से बचने के लिए अपने आवास किसी भी व्यक्ति को किराया पर नही दे ।
प्रवर्तन विभाग में आये दिन सेवा निव्रित बी एस पी कर्मियों द्वारा इस आशय का आवेदन दिया जा रहा है कि उनका आबंटित आवास किन्ही तत्वो द्वारा कब्जा कर लिया गया जिस से उनका अंतिम भुगतान नही हो पा रहा है, वास्तविकता में ऐसे कर्मी दलालो के प्रलोभन में आकर अपने आवास किराया पर दिए हुए होते है।
प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्ज़ाधारियों क़ो नगर क्षेत्र से बाहर करने पर जनता द्वारा स्वागत किया जाता रहा है|कब्जेधारिओ में कई अपराधी प्रवर्ति के लोग भी है।
अवैध कब्जेधारिओ, भूमाफियाओं तथा दलालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही किया जाएगा।टाउनशिप का आवास राष्ट्र की संपत्ति है , अवैध कब्जेधारिओ, अवैध वसूली करने वाले दलाल, भूमाफ़ियायो द्वारा एकता बनाकर कुछ अपराधी तत्वो द्वारा राजनीतिक सरक्षण में दवाब बनाने की कोशिश किया जा रहा है।जरूरत पड़ने पर इन दलाल, अपराधी के भी विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा ।ये भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि , आवास सहित अन्य सरकारी संपत्ति है, किसी भी व्यक्ति को एक इंच बी एस पी भूमि या आवास कब्जा करने नही दिया जाएगा।सभी सयंत्र कर्मी और टाउनशिप वासियो एक होकर इन दलालों, कब्जेधारिओ और इनके पक्ष मे नारेबाजी करने वाले लोगो के विरुद्ध एक होकर ताकत दिखाने का वक़्त आ गया है। कुछ वर्ष पूर्व *सेक्टर-7 के सड़क-34 , में अवैध कब्जेधारी द्वारा बी एस पी कर्मी के छोटे बच्चे को बलि देने की कोशिश की गई थी।कुछ वर्ष पूर्व सेक्टर-6 में अवैध कब्जे में एक बांग्लादेशी पकड़ाई थी तथा सेक्टर-4 में नक्सली पकड़ाया था ।अवैध कब्जे में अधिकांश अपराधी प्रवर्ति के लोग रहते है जिनकी कोई पहचान नही होती है ।आये दिन कई बी इस पी कर्मचारियों द्वारा थाने मेंअवैधकब्जेधारिओ के विरुद्ध लड़ाई झगड़े व मारपीट की शिकायत की जाती है । सेक्टर-7 से डकैत को पकड़ा गया था जो अवैध कब्जेधारी था ।रिसाली सेक्टर में गोली कांड का आरोपी भी अवैध कब्जेधारी था* ।
कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के निरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा, चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो कब्जेधारी को बेदख़ल किया जाएगा और संपदा न्यालय के आदेश से संपत्ति सील और जप्त किया जाएगा।टाउनशिप से अवैध कब्जेधारिओ को खदेड़ने की कार्यवाही में और तेजी लाई जाएगी ।इस बड़े अवैध कब्जा हटाओ अभियान को ऑफिसर्स एसोसिएशन, संयुक्त ट्रेड यूनियन, विभिन्न सामाजिक संगंठनो और बी एस पी कर्मियों का व्यापक समर्थन मिला हुआ है ।

