पैरोल पर छूटे आजीवन कारावास का सजायाफ्ता अपराधी हुआ फरार, जेल अधीक्षक दुर्ग की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज
दुर्ग 11 जून। पैरोल पर छूटे हत्या के आरोपी के फरार होने की रिपोर्ट केंद्रीय जेल दुर्ग के अधीक्षक द्वारा आज दर्ज कराई गई है। आजीवन कारावास के आरोपी को 7 जून को दुर्ग जेल लौटना था। परंतु आज पर्यंत तक वापस नहीं हुआ है।
पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने बताया कि हत्या एवं बलवा के आरोप में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता अपराधी नहुष भारती 20 मई को पैरोल पर छूटा था नहुष की पैरोल अवधि 7 जून की शाम 5:00 बजे समाप्त हुई थी परंतु 4 दिन गुजरने के बावजूद नहुष भारती केंद्रीय जेल दुर्ग नहीं लौटा है इस पर से आज केंद्रीय जेल दुर्ग के अधीक्षक द्वारा पदमनाभपुर पुलिस चौकी में आज रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पदमनाभपुर पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया है।

