महिलाएं घर के बाहर क्यों रख रही हैं लाल रंगीन पानी से भरी बोतलें….❓कई मोहल्लों में घरों के बाहर दिखाई दे रही हैं लाल बोतलें 🛑 क्या है इसका रहस्य…‼️ आम लोगों की चर्चा में हैं लाल बोतलें

<em>महिलाएं घर के बाहर क्यों रख रही हैं लाल रंगीन पानी से भरी बोतलें….❓कई मोहल्लों में घरों के बाहर दिखाई दे रही हैं लाल बोतलें 🛑 क्या है इसका रहस्य…‼️ आम लोगों की चर्चा में हैं लाल बोतलें</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से एक अजीब तरह का टोटका देखने को मिल रहा है। शहर के कई मोहल्लों में महिलाएं अपने घरों के बाहर बोतलों में लाल रंग भरकर सजा रही हैं। दरअसल, उनको यह भ्रम हो गया है कि ऐसा करने से जानवर उनके घर के बाहर गंदगी नहीं करेंगे, खासकर कुत्ते और गायें इन बोतलों को देख वहां गंदगी नहीं करेंगी।
आपको बता दें कि पहले कुछ घरों तक, फिर मोहल्ले और देखा, देखी कई मोहल्लों के लोग यही काम अब कर रहे हैं। कानपुर जिला की कई रिहायशी कालोनियों में भी घर के बाहर, सड़क किनारे लाल रंग से भरी बोतलें देखने को मिल जाएंगी। गौरतलब है कि पढ़े-लिखे लोगों के घरों के बाहर भी ऐसी बोतलें दिखाई दे रही हैं। लोगों ने इस संबंध में यही तर्क दिया कि हमारे घर की महिलाओं को किसी ने बताया था कि घर के बाहर लाल रंग भर के रख देने से कुत्ता, गाय आदि वहां गोबर करेंगे और न गंदगी फैलाएंगे। फिलहाल, इस तरह के टोटके को देखकर कुछ लोगों ने हैरानी भी जताई लेकिन टोटके की शुरुआत कैसे हुई इस बारे में किसी को नहीं पता। आम लोगों में ये लाल बोतलें अब भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।