भिलाई नगर, 15 अगस्त। दुर्ग जिले के खेल ग्राम पुरई में खिलाड़ियों ने अनोखे ढंग से स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया है। तैरते हुए हाथों में तिरंगा लिए इन राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है।
फ्लोटिंग स्विमिंग एकेडमी के कोच ओम कुमार ओझा ने CGNewsonline को बताया कि खिलाड़ियों ने तैरते हुए तिरंगा फहरा कर आज अनूठा प्रदर्शन किया है। इससे बच्चों में देश प्रेम की भावना भी जागृत होगी तथा उनका यह अभिनव प्रयोग भी हमेशा उनकी यादों में शामिल रहेगा।


