बाईक सवारों ने ट्रक रोक ड्रायवर को मारा, डण्डे से कांच तोड़ भाग निकले, मामला सुपेला का

बाईक सवारों ने ट्रक रोक ड्रायवर को मारा, डण्डे से कांच तोड़ भाग निकले, मामला सुपेला का


बाईक सवारों ने ट्रक रोक ड्रायवर को मारा, डण्डे से कांच तोड़ भाग निकले, मामला सुपेला का

भिलाई नगर, 15 जून। आईआईटी कुटेलाभाठा में फ्लाई एश ब्रिक्स खाली कर लौट रहे ट्रक चालक के सुपेला में रोक कर बाईक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे जमकर पीटा और ट्रक केबीन का शीशा भी तोड़ दिया। ड्रायवर को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी बाईक से निकल भागे हैं। सुपेला पुलिस ने ड्रायवर प्रभात मिश्रा (34 वर्ष) की रिपोर्ट पर काले रंग की एवेंजर मोटर सायकल मैटफिनिश के चालक एवं एक अन्य के खिलाफ धारा 294, 341, 427, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। 

सुपेला पुलिस ने बताया कि अभिजीत वर्मा की ट्रांसपोर्ट कंपनी रायपुर में ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 1283 का ड्रायवर प्रभात मिश्रा मंगलवार की दोपहर करीबन 3 बजे फ्लाई एश ब्रिक्स आईआईटी कुटेलाभाठा भिलाई में खाली कर वापस रायपुर सिलतरा लौट रहा था तभी ट्रक सुपेला संजय नगर तालाब के सामने पहुंचने पर ट्रक को ओवरटेक कर काले एवेंजर मोटर सायकल पर बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने जबरदश्ती रोका और गाली देने लगे। उन्होंने प्रभात को बोला कि साडा का ईटा लाने से मना किया था फिर भी क्यों लाया? जान से मार देगें कहते हुए उन्होंने डण्डे से ट्रक के सामने के ग्लास को मार कर तोड़ दिया। विरोध करने पर प्रभात को भी मारा और फरार हो गए।