पत्नी के मायके चले जाने से निराश पति ने लगाई फांसी, 3 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह दो मासूम बच्चियों के सिर पर से उठा पिता का साया

पत्नी के मायके चले जाने से निराश पति ने लगाई फांसी, 3 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह दो मासूम बच्चियों के सिर पर से उठा पिता का साया


पत्नी के मायके चले जाने से निराश पति ने लगाई फांसी, 3 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह दो मासूम बच्चियों के सिर पर से उठा पिता का साया

भिलाई नगर 16 जून । विवाद के पश्चात पत्नी के मायके चले जाने से निराश शराबी पति के द्वारा दरमियानी रात्रि घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई आज सुबह पिता के द्वारा खिड़की से देखा तो अपने पुत्र को फांसी पर लटका हुआ पाया और खुर्सीपार पुलिस को सूचित किया। खुर्सीपार पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर जांच के पश्चात मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि मृतक नितेश कुमार जैना पिता विद्या चरण जैना 33 वर्ष लक्ष्मी नारायण नगर खुर्सीपार में रहता था। मृतक विगत 2 दिनों से जमकर शराब पी रहा था कल रात को भी शराब के नशे में धुत होकर लौटने पर पत्नी के द्वारा इस कृत्य पर विरोध किया जिसके कारण दोनों के मध्य विवाद होने लगा विवाद बढ़ने पर पत्नी मैं अपने ससुर से आग्रह किया कि उसे वह दोनों ही बच्चियों को सेक्टर 4 भिलाई उसके मायके में छोड़ दे। पति का नशा उतारने पर कल सुबह लौट आएगी। इधर विवाद के पश्चात पत्नी के चले जाने से निराश हुए पति के द्वारा अपने कमरे में साड़ी की सहायता से फंदा बनाकर सीलिंग फैन की सहायता से फांसी में झूल गया ।

आज सुबह 7:00 बजे विद्याचरण जेना लघुशंका के लिए उठे थे तो उनके द्वारा अपने पुत्र के कमरे का कूलर बंद होने पर खिड़की से झांक कर देखा तो नितेश फांसी पर झूलता हुआ नजर आया। तत्काल पिता के द्वारा खुर्सीपार पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इस पर से पुलिस के द्वारा स्थल पर पहुंचकर शव को फांसी से उतारने के पश्चात पंचनामा कार्रवाई कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक भिलाई स्थित टिस्कॉन कंपनी में सुपरवाइजर का कार्य करता था। वर्ष 2019 में उसका विवाह हुआ था। अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण पत्नी के द्वारा छोड़कर मायके चले जाने की धमकी दी गई थी। इस पर से उसके द्वारा शराब का सेवन करना बंद कर दिया गया था। परंतु विगत 2 दिनों से फिर से शराब पी रहा था। कल रात को भी इसी कारण से दोनों के मध्य विवाद हुआ था और पत्नी दो बच्चों में एक 2 साल एवं एक 7 माह को अपने साथ लेकर मायके चली गई थी। पत्नी के चले जाने पर नितेश द्वारा घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।