सेल ने 30 सीजीएम को बनाया ईडी, सर्वाधिक बीएसपी से पदोन्नत

सेल ने 30 सीजीएम को बनाया ईडी, सर्वाधिक बीएसपी से पदोन्नत


सेल ने 30 सीजीएम को बनाया ईडी, सर्वाधिक बीएसपी से पदोन्नत  

भिलाई नगर, 16 जून। सेल ने अपनी प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक सेल के 30 मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) कार्यपालक निदेशक (ईडी) पद पर पदोन्नत किए गए हैं, सूची के अनुसार भिलाई इस्पात प्लांट से सबसे अधिक 5 सीजीएम को प्रमोशन मिला है। नये आदेश के तहत एमएम गद्रे बीएसपी के नए ईडी (पी एंड ए) होंगे। इससे पहले केके सिंह इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सिंह का चयन डायरेक्टर पर्सनल के लिए हुआ है और केंद्र से क्लीयरैंस का इंतजार है। 

गौरतलब हो कि सेल में ईडी पद पर प्रमोशन के लिए 12 से 14 जून को साक्षात्कार हुआ था जिसके बाद पदोन्नत 30 अधिकारियों की सूची जारी की गई है। जिसके मुताबिक बीएसपी के एसएमएस-3 के सीजीएम किंशुक भट्टाचार्य को दुर्गापुर, ओएचपी के सीजीएम बीएल चांदवानी को विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट भेजा गया है। सीजीएम माइंस तपन सूत्रधार को बीएसपी में ईडी माइंस और सीजीएम फाइनेंस अशोक पंडा को ईडी फाइनेंस की जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी मिली है कि अभी बीएसपी में अलग-अलग पदों पर पदोन्नति के लिए 18 जून तक इंटरव्यू होना है। अब तक जीएम के लिए इंटरव्यू 9, 10 व 11 जून और ई-3 से ई-4 यानि मैनेजर से सीनियर मैनेजर का इंटरव्यू 13 से 18 तारीख तक होना है। ये सभी इंटरव्यू ईडी वर्कर्स आफिस में चल रहे हैं। इंटरव्यू में करीब 150 अधिकारी शामिल हो रहे हैं। ई-3 से ई-4 ग्रेड के लिए कुल संख्या 236 बताई जा रही है जिसमें से 215 इंटरव्यू में शामिल होंगे।