नेवई क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण , चंद घंटों में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल कार वह हथियार जप्त

नेवई क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण , चंद घंटों में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल कार वह हथियार जप्त


नेवई क्षेत्र से नाबालिग का अपहरण , चंद घंटों में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल कार वह हथियार जप्त

भिलाई नगर 16 जून । नेवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस के द्वारा  तीन आरोपी एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। अपराध दर्ज होने के चंद घण्टो में नेवई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। घटना मे प्रयुक्त 03 धारदार हथियार एवं कार को आरोपियों से बरामद किया गया है।

नेवाई पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्रीमती रत्नमाला लिमा निवासी रिसाली सेक्टर भिलाई द्वारा 15 जून को थाना आकर एम एम मोबाईल दुकान संचालक दीपक एवं उसके 03 अन्य दोस्तों के द्वारा इसके पुत्र आदित्य उम्र 15 साल का 14 जून को अपहरण कर कार में जबरदस्ती डालकर अपने दुकान ले जाकर मोबाईल का बकाया पैसा वापस करने के नाम पर मारपीट करने, गले में चाकू टिकाने एवं जान से मारने की धमकी देना की शिकायत की गई थी । इस पर से पुलिस के द्वारा आरोपियों  के खिलाफ धारा 365,506,34 भादवि अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया।  पता तलाश दौरान आरोपीगण दीपक कुमार प्रजापति, सरणजीत सिंह, अरविंद कुमार महतो एवं अन्य अपचारी बालक द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी व अपचारी बालक को आज विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं कार  क्रमांक CG 04 HD 5295 को विधिवत जप्त कर कब्जा • पुलिस लिया गया। गिरफ्तार आरोपी एवं अपचारी बालक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई ममता अली शर्मा, उनि डी आर नारंगे, प्रआर० सूरज पाण्डेय, आरक्षक चंदन भास्कर, •प्रशांत साहू, अजित यादव, रवि बिसाई, लक्ष्मीनारायण, चितरंजन देवांगन पारस मंडावी का सराहनीय योगदान रहा।