Double suicide:बिल्डिंग के 7वें फ्लोर से कूद गया कपल, दोनों की दर्दनाक मौत

<em>Double suicide:बिल्डिंग के 7वें फ्लोर से कूद गया कपल, दोनों की दर्दनाक मौत</em>


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन डेस्क 5 अगस्त । नोएडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहित जोड़े ने शुक्रवार को एक इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। नोएडा पुलिस ने यहां यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि वे अभी तक पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या के कारण की पुष्टि नहीं कर पाए हैं, दोनों की उम्र लगभग 40 वर्ष है। एक अधिकारी ने बताया कि सुसाइड करने वाला कपल सेक्टर 59 की एक बिल्डिंग में चौकीदार के रूप में काम करता था और पिछले आठ साल से अपनी पत्नी के साथ बिल्डिंग परिसर में ही रह रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि हमें दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि एक चौकीदार और उसकी पत्नी एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूद गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह जोड़ा उत्तरपूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके का रहने वाला था। अधिकारी ने कहा, उनके बच्चे अपने रिश्तेदारों के साथ वहां रहते थे, नोएडा में नहीं। पुलिस ने कहा कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

नहीं पता चला कारण
नोएडा की बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से कूदकर सुसाइड करने वाले कपल के ऐसा करने का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पति एक बिल्डिंग में चौकीदार की नौकरी करता था। पिछले आठ सालों से युवक अपनी पत्नी के साथ वहीं बिल्डिंग में रह रहा था। बिल्डिंग से कूदने के बाद दंपति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनके सुसाइड करने का कारण अभी नहीं पता चल पाया है, इसकी जांच की जा रही है।