हिन्दी अंग्रेजी नहीं जानने वाले तीन आरोपी मवेशियों से भरे ट्रक के साथ पकडा़ए-पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलवाया भाषा विशेषज्ञ

हिन्दी अंग्रेजी नहीं जानने वाले तीन आरोपी मवेशियों से भरे ट्रक के साथ पकडा़ए-पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलवाया भाषा विशेषज्ञ


हिन्दी अंग्रेजी नहीं जानने वाले तीन आरोपी मवेशियों से भरे ट्रक के साथ पकडा़ए-पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलवाया भाषा विशेषज्ञ 

भिलाई नगर, 17 जून। कल देर रात मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ने के बाद पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस मामले में पकड़े गए तीनों आरोपी हिंदी अंग्रेजी नहीं जानते इसलिए पूछताछ में हो रही दिक्कत के मद्देनजर लैंग्वेज एक्सपर्ट बुलवाया गया है। 

गौरतलब हो कि दुर्ग पुलिस ने देर रात हाइवे ढाबा के पास मवेशियों से भरा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में लगभग 80 मवेशियों को दुर्ग जिले के पथर्रा से भरकर नागपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी कर्नाटक के हैं। उन्हें हिंदी अंग्रेजी नहीं आती इसलिए पूछताछ के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। 

दुर्ग थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि कल देर रात लगभग ढाई बजे सूचना मिली कि एक ट्रक में मवेशियों को ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक क्रमांक केए 51बी 8920 को रोका। तीन लोगों को हिरासत में ले तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर बड़ी संख्या में गाय, बैल और बछड़े भरे हुए मिले। पुलिस ट्रक को मवेशी सहित जब्त कर दुर्ग थाने लाई। अब उन मवेशियों को गौठान में भेजा जाएगा। मवेशियों को पुलगांव स्थित गौठान मैं शिफ्ट किए जाने की बात कही जा रही है। कल देर रात कुछ युवकों ने पशु तस्करी के बारे में पुलिस को सूचना दी थी। ट्रक को दुर्ग बाफना टोल नाका हाइवे ढाबा के पास रोका गया। सभी आरोपी कर्नाटक राज्य के निवासी हैं उन्हें हिंदी अंग्रेजी न आने से पुलिस को पूछताछ करने में परेशानी हो रही है। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने कन्नण भाषा जानने वाले पुलिस कर्मी जी रवि को बुलवाया है जो कि आरोपियों से उनकी भाषा में पूछताछ करेंगे।