नकली सोने के जेवर देकर असली सोने के जेवर खरीदने वाले महिला ठगों का गिरोह शहर में सक्रिय, विगत 2 दिनों में शहर के दो प्रतिष्ठित ज्वेलर्स को बनाया ठगी का शिकार, दुर्ग थाने में मामला दर्ज
दुर्ग 17 जून । शहर में नकली सोना देकर असली सोना खरीदने महिलाओं का गिरोह सक्रिय है विगत 2 दिनों में शहर के दो बड़े ज्वेलर्स को महिला द्वारा ठगा गया है आज ठगी का शिकार बने सहेली ज्वेलर्स की रिपोर्ट पर से दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा महिला गिरोह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।
दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक मोहित जैन पिता देवेन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष पता सहेली ज्वेलर्स गांधी चैक दुर्ग में कार्यरत है। मोहित ने पुलिस को बताया कि आज दोपहर तकरीबन 2 बजे में एक महिला पहुंची। सोने का टाप्स खरीदी की बात कही । महिला ग्राहक ने एक जोड़ी सोने का टाप्स पसंद किया जिसका वजन सोने का टाप्स 4.100gm तथा मूल्य 23,600/-रूपये है और उन्होंने उतने ही रकम का पुराना सोने के जेवर देकर गई। मोहित द्वारा बाद में उस महिला सुनीता द्वारा दिया गया जेवर चेक करने पर सोना नही पाया गया। उक्त महिला के द्वारा बेईमानी से नकली सोने के जेवर को असली बताकर सहेली ज्वेलर्स के साथ ठगी की गई। उस महिला से उसके परिवार के बारे में पूछने पर बताई कि संजय कुमार, पिन्टू खरवार, एवं रेश्मी खरवार के साथ में होना बताया। महिला के द्वारा ठगी किये जाने के संबंध में व्यापारियों के वाट्सअप ग्रुप में मैसेज एवं फोटो की जानकारी शेयर की तब पता चला कि कल 16 जून को महावीर ज्वेलर्स पुराना बस स्टैण्ड दुर्ग के ज्वेलरी शाप में इन्ही गिरोह के द्वारा पुराना सोने की अंगुठी एक नग एवं एक जोड़ी टाप्स देकर बदले में सोने की चैन जिसका वजन 4.080gm एवं नगदी 5000/- रूपये की ठगी किया गया है। रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध धारा 34 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।

