जिले में बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण ,पॉजिटिविटी की दर पहुंची 3.4% , कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 50 के करीब ,दुर्ग का प्रदेश में दूसरा स्थान
दुर्ग 18 जून । जिले में कोरोना का संक्रमण फिर से सक्रिय हो गया है। जिले में कल 14 संक्रमित मरीजों मिले हैं। प्रदेश में दुर्ग दूसरे स्थान पर पहुंच गया है । कोरोना पॉजिटिव एटी की दर भी बढ़कर 3.4% हो गई है। जिला संक्रमण के मामले में धीरे-धीरे डेंजर जोन के सीमा के करीब पहुंच गया है। इस स्थिति में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने की जरूरत है । हालाकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि कल जिले से विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 401 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । जिसके कारण कोरोना पॉजिटिविटी किधर बढ़कर 3.4% हो गई है । इन हालातों में अनिवार्य रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए ।
मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग भी रखना जरूरी
डॉक्टर मेश्राम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी कर दिए गए हैं । इस आदेश के तहत पूर्व की भांति जिले के नागरिक अनिवार्य रूप से मां का प्रयोग करें साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचे एवं एक दूसरे के मध्य सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें तथा समय-समय पर हाथों की सफाई करते रहें तभी संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा। साथ ही सार्वजनिक स्थलों सवारी एवं कम हवादार वाले क्षेत्र में लोगों को मास्क पहनने के लिए करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
टीकाकरण कार्य में तेजी लाएं
कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए टीकाकरण ही सर्वाधिक कारगर उपाय है इसे ध्यान रखते हुए टीकाकरण के कार्य में तेजी लाई जाए । सभी पात्र हितग्राहियों को शीघ्र से शीघ्र टीके लगाए जाएं साथ ही प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए भी पात्र हितग्राहियों को प्रेरित किया जाना चाहिए।

