दुर्ग ,रायपुर ,बिलासपुर शहर के आठ ज्वेलर्स को नकली सोने के जेवर देकर असली जेवर ले जाने वाले बंटी बबली गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार उत्तर प्रदेश से आकर छत्तीसगढ़ में ठगा सराफा व्यवसायियों को, केवल 1 सप्ताह में 8 दुकानों को बनाया शिकार
भिलाई नगर 18 जून । प्रदेश में दुर्ग रायपुर एवं बिलासपुर में करीबन 8 ज्वेलर्स दुकानों में नकली सोना के जेवर देकर असली सोना लेकर ठगी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह को पुलिस द्वारा धरा गया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों के सोने के जेवरात एवं कागजात जप्त यह गए हैं दुर्ग शहर में 2 दिनों में दो ज्वेलर्स के साथ ठगी की घटना हो आरोपियों ने अंजाम दिया था। सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही। बण्टी, बबली के दो जोड़ों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है दुर्ग के अलावा रायपुर एवं बिलासपुर में भी करीबन आधा दर्जन से ज्यादा ज्वेलर्स के साथ बंटी बबली के इस जोड़ों ने ठगी की है। इस बंटी बबली गिरोह के पास से ढाई लाख रुपए के जेवरात एवं दस्तावेज जप्त किए गए हैं।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रार्थी सहेली ज्वेलर्स, दुर्ग के मोहित जैन पिता देवेन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष, ब्राम्हणपारा दुर्ग के व्दारा 17 जून को को थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी ज्वेलर्स दुकान में एक महिला सुनिता देवी सोने का टाप्स खरीदने की इच्छा व्यक्त की। महिला को सोने का टाप्स दिखाया तो महिला को पसंद आ गया । महिला ने पुराने सोने के जेवर देकर सोने का नया जेवर बदली कर लिया । महिला जेवर एवं बिल लेकर चले गयी । प्रार्थी ने महिला व्दारा दिये गये पुराने जेवर को सुनार से चेक कराया तो वह सोना नकली निकला । इसी तरह 16 जून को महावीर ज्वेलर्स में भी किसी महिला ने पुराने जेवर की दुकान में बदली कर नया जेवर ले जाया गया था, महिला व्दारा दिये गये पुराने सोने के जेवर नकली पाये गये । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अप.क्र.- 711/22 धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फूटेज एवं दुर्ग के लगभग सभी लॉज को चेक किया गया । आरोपियों की पतासाजी के दौरान स्टेशन रोड, दुर्ग में स्थित लाखे लाज में सुनिता नामक संदिग्ध महिला मिली, जिसे थाना लाया गया एवं पूछताछ किया गया । महिला ने बताया कि उसका पति संजय कुमार एवं पति का दोस्त पिण्टू तथा पिण्टू की पत्नी रेशमी सभी लोग मिलकर एक स्थान में घटना घटित करते थे, दो दिन से ज्यादा वहां नहीं रूकते थे और अलग-अलग चले जाते थे । महिला के स्वीकार किये जाने पर संजय कुमार, पिण्ट तथा रेशमी को लाखे लॉज से ही पकड़ा गया एवं आरोपियों के कब्जे से ठगी की गयी सोने का लाकेट एवं टाप्स कीमती 50000/- रूपये मूल्य का जप्त किया गया । आरोपियों व्दारा पूछताछ में बताया कि उन्होंने रायपुर में 2 ज्वेलर्स पर एवं बिलासपुर में 4 ज्वेलरी दुकानों में भी इसी प्रकार नकली सोने का जेवर देकर असली सोने के जेवर प्राप्त कर ठगी किया गया है। आरोपियों के कब्जे से रायपुर में बिलासपुर में ठगी किये गये असली सोने के जेवर कीमती 1 लाख 68 हजार 500 रुपए के जेवर जप्त किए गए आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (4-1) जाफौ, धारा 420, 34 भादवि के तहत कार्यवाही की गई है। जिला रायपुर एवं बिलासपुर के संबंधित थाना प्रभारियों से सम्पर्क किया गया है। उक्त कार्यवाही में उनि सरोज चौवरे, सउनि आर.एल. वर्मा, सउनि के.एस. या दव, आरक्षक अनूप साहू, गौर सिंह राजपूत, राजकुमार यादव एवं मिथलेश साहू का कार्य सराहनीय रहा। गिरफ्तार आरोपियों में सुनिता देवी पति संजय कुमार 30 वर्ष, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा उत्तर प्रदेश, रेशमी उर्फ दशमी खैरवार पति पिण्टू 23 वर्ष, नई बस्ती कांजीपुरा, बलिया, उ.प्र., संजय कुमार पिता स्व. हनुमान प्रसाद, 32 वर्ष, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, उ.प्र. पिण्टू खैरवार पिता स्व. रामदत्त 26 वर्ष, नई बस्ती कांजीपुरा, बलिया उत्तर प्रदेश शामिल है।

