बिग ब्रेकिंग : आधी रात को भिलाई में हत्या, बेसबॉल के बैट एवं धारदार हथियार से लेंस पांच आरोपी टूट पड़े युवक पर, घटना के बाद सभी आरोपी फरार, अंतिम लोकेशन मिली राजनांदगांव की

बिग ब्रेकिंग : आधी रात को भिलाई में हत्या, बेसबॉल के बैट एवं धारदार हथियार से लेंस पांच आरोपी टूट पड़े युवक पर, घटना के बाद सभी आरोपी फरार, अंतिम लोकेशन मिली राजनांदगांव की


आधी रात को भिलाई में हत्या, बेसबॉल के बैट एवं धारदार हथियार से लेंस पांच आरोपी टूट पड़े युवक पर, घटना के बाद सभी आरोपी फरार, अंतिम लोकेशन मिली राजनांदगांव की

भिलाई नगर 19 जून। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आधी रात को बिहारी मोहल्ले कैंप 1 के पांच युवकों ने साईं नगर कैंप एक के तीन युवकों पर पुरानी रंजिशवश बेसबॉल के बैट एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक के 2 साथी भागने में सफल रहे। छावनी पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर के पांचों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि साईं नगर कैंप 1 निवासी युवक रंजीत सिंह 20 वर्ष अपने दो दोस्तों के साथ कल रात 12:00 बजे के करीब घर लौट रहे थे। इसी दौरान साईं नगर के हनुमान मंदिर के पास 5 युवकों में चिंपू उर्फ भुनेश्वर, रिंकू उर्फ निखिल, सोना उर्फ जोश अब्राहिम एवं दो अन्य बेसबॉल के बैट एवं धारदार हथियार से लैस थे। तीनों यूवको को देखते ही पांचों आरोपी टूट पड़े। इस हमले में सपड़ाए रंजीत पर पांचों ही आरोपियों ने धारदार हथियार एवं बेसबॉल के बैट से प्राणघातक हमला किया। जिसके कारण रंजीत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। फरार होने में सफल दोनों ही दोस्तों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर पांचों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। मोबाइल टावर की लोकेशन से रात्रि 3:30 बजे तक राजनांदगांव की ज्ञात हुई है। इसके बाद से लोकेशन नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण दोनों ही पक्षों के मध्य आपसी विवाद होना ज्ञात हुआ है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही पक्ष के युवक के पास कोई कार्य नहीं है ।