बाइक भिड़ंत ने ईवनिंग वॉक के दौरान भाजपा नेता को लिया चपेट में, देर रात हास्पिटल में मौत, बेटा-बेटी के विदेश से लौटने का है इंतजार

भिलाई नगर, 19 जून। बीएसपी रिटायर्ड, भाजपा के नेता रामकृपाल साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 70 वर्षीय रामकृपाल रोज की तरह रूआबांधा स्थित अपने निवास से ईवनिंग वाक के लिए निकले थे। इसी दौरान दो बाइक आपस में टकरा गईं और रामकृपाल उसकी चपेट में आ गए। बुरी तरह जख्मी होने पर उन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि परिजनों के विदेश से आने के बाद 20 जून को रिसाली मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि 17 जून की शाम रामकृपाल टहलने निकले थे। शाम 7 बजे के आस पास जैसे ही वे रूआबांधा सेक्टर के क्वार्टर नम्बर-148 /ए के पास पहुंचे थे अचानक दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में रामकृपाल साहू बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां खून बहने व कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने देर रात दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकृपाल साहू की बेटी अनुराधा और बेटा रवि अमेरिका में व दूसरा बेटा वीरेंद्र साहू लंदन में जॉब करते हैं। परिजनों ने उन्हें दुर्घटना की सूचना दे दी है। सभी भारत के लिए निकल चुके हैं। उनके आने तक रामकृपाल साहू का शव मरच्युरी सेक्टर-9 अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों के विदेश से आने के बाद 20 जून को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।