कोल इंडिया में 1050 इंजीनियर युवाओं लिए मौका, आनलाईन आवेदन 23 जून से, 80 हजार रुपए मिलेगा वेतन

कोल इंडिया में 1050 इंजीनियर युवाओं लिए मौका, आनलाईन आवेदन 23 जून से, 80 हजार रुपए मिलेगा वेतन


कोल इंडिया में 1050 इंजीनियर युवाओं लिए मौका, आनलाईन आवेदन 23 जून से, 80 हजार रुपए मिलेगा वेतन

बिलासपुर, 21 जून। देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में अधिकारी वर्ग के 1050 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भर्ती गेट परीक्षा के माध्यम से होगी जिससे खनन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्यूनिकेशन, सिस्टम जैसे पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए 23 जून से ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। योग्यता के अनुसार प्रतियोगी 22 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

गौरतलब हो कि कोल इंडिया लिमिटेड केंद्र सरकार का उपक्रम है, जो देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है। केंद्र सरकार के कोयला मंत्रालय के निर्देश पर कोल इंडिया ने भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। 1050 पदों में 444 सामान्य पद हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 105, एससी के लिए 148, एसटी के 81 और ओबीसी के लिए 272 पदों पर भर्तियां हाेंगी। माइनिंग के 699 पद हैं जिसमें सामान्य 295, ईडब्लयूएस-70, एससी-98, एसटी-55 और ओबीसी-181 पद, सिविल के 160 पद के लिए सामान्य-71, ईडब्लयूएस-16, एससी-21, एसटी-12 और ओबीसी- 40 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्यूनिकेशन के 124 पद हेतु सामान्य-52, ईडब्लयूएस-12, एससी-18, एसटी-9 और ओबीसी- 33 पद, सिस्टम एवं ईडीपी के 67 पद के लिए सामान्य-26, ईडब्लयूएस-7, एससी-11, एसटी- 5 और ओबीसी-18 पद हैं। सभी के लिए गेट परीक्षा में स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। माइनिंग, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्यूनिकेशन 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजी), सिस्टम एवं ईडीपी के लिए कंप्यूटर साइंस से बीई/बीटेक/बीएससी (इंजी), कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी या एमसीए 30 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षण के लिए भारत सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।युवाओं को कंपनी में पहले प्रशिक्षु के तौर पर नियुक्ति दी जाएगी। वेतन 60 हजार से 80 हजार रुपए, जो कि ग्रेड-पे के अनुसार बढ़ेगा। इसके लिए आवेदन 23 जून को सुबह 10 बजे से लेकर 22 जुलाई को रात 11ः59 बजे तक किया जा सकेगा। विस्तृत जानकारी के लिए प्रतियोगी कोल इंडिया कंपनी के अधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।