पूरी आईटीआई के छात्र छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल किया योगाभ्यास

भिलाई नगर 22 जून । महानिदेशालय प्रशिक्षण (नई दिल्ली) के निर्देशानुसार पुरी आईटीआई भिलाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

बीते कल अपरान्ह ईमेल पर प्राप्त निर्देशानुसार देश की अग्रणी एवं थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त पुरी आईटीआई भिलाई के छात्र छात्राओं तथा स्टाफ ने प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल लिंक के माध्यम से योगाभ्यास किया।

समस्त छात्र छात्राएं भरपूर उत्साह के साथ प्रातः छह बजे पुरी आईटीआई भिलाई में उपस्थित होकर वर्चुअल लिंक से जुड़ कर प्रधानमंत्री के साथ योगाभ्यास के तत्पर दिखाई दिए।पूरे कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने विभिन्न आसनों के योगाभ्यास किए।