बीएसपी यूनियन मान्यता चुनाव होगा कब, यूनियन प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारी की बैठक में होगा तय 29 जून को

बीएसपी यूनियन मान्यता चुनाव होगा कब, यूनियन प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारी की बैठक में होगा तय 29 जून को


बीएसपी यूनियन मान्यता चुनाव होगा कब, यूनियन प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारी की बैठक में होगा तय 29 जून को

भिलाई नगर 24 जून ।भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियन मान्यता चुनाव  की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हेतु 29 जून 2022 को केंद्रीय उपश्रम आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी के साथ  सभी यूनियनों की बैठक भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विभाग सभागार (HRD Conference Hall) में अपराह्न 3.00 बजे रखी गई है। जिसमें यूनियन मान्यता चुनाव के तारीख तय होने के साथ-साथ  संपूर्ण चुनाव को लेकर समीक्षा की जाएगी।

भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियन मान्यता चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। चुनाव की तारीख तय करने के लिए 29 जून को बीएसपी के एचआरडी विभाग के कांफ्रेंस हॉल  में सभी यूनियन के अध्यक्ष और महासचिवों के साथ बैठक निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोजित की गई है। 

 29 जून को होने वाली बैठक के लिए प्रत्येक यूनियन से दो प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। दोपहर तीन बजे से बैठक शुरू होगी, जिसमें यूनियन मान्यता चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी और चुनाव की तारीख तय की जाएगी। चुनाव को लेकर इससे पहले गुरुवार 23 जून को बैठक हो चुकी है। इस बैठक में डिप्टी सीएलसी और आईआर अधिकारी रोहित हरित के बीच कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में गत चुनाव के संबंध में श्री पुरोहित में जानकारी लेते हुए इस बार वोटरों की संख्या मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची आदि विषय को लेकर के चर्चा की थी। परंतु  29 जून की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। श्रम विभाग के मुताबिक जुलाई के आखिरी सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह तक चुनाव कराने पर सहमति बन चुकी है। कहा जा रहा है कि जुलाई के आखिरी तक चुनाव कराया जा सकता है। 

सभी यूनियन को चुनाव के लिए दिया जाए जाएगा समय

श्रम विभाग के मुताबिक यूनियनों को चुनावी तैयारी के लिए पूरा समय दिया जाएगा। चुनाव की तारीख 29 को तय होगी, लेकिन यूनियन नेताओं ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है। उनका जनसंपर्क अभियान प्लांट से टाउनशिप तक चलाया जा रहा है। वर्तमान में मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक है। 

 मान्यता प्राप्त यूनियन को चुनेंगे 12800 कर्मचारी

यूनियन मान्यता चुनाव में इस बार बीएसपी 12800 कर्मचारी मतदान करके चुनाव में हिस्सा लेंगे। इनके मतदान के लिए 22 बूथ तैयार किए जाएंगे। न्यूनतम 500 और अधिकतम 1000 कर्मचारियों पर एक बूथ बनाया जाएगा। यह बूथ प्लांट के बाहर बीटीआई, भिलाई विद्यालय और टीपीएल में बनाए जाने की संभावना है। कल होने वाली बैठक में सभी यूनियन के प्रतिनिधियों से इस संबंध में विचार भी किए जा सकते हैं।