महिला की हत्या के बाद शव को सार्वजनिक शौचालय के गटर में फेंकने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुरानी दुश्मनी के कारण सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की थी महिला की हत्या
भिलाई नगर 24 जून। नेवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाना बाई हत्याकांड के मामले में आज पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के कारण महिला के घर पर घुसकर 6 दिन पूर्व हत्या की थी हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में भरकर सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक में 100 को फेंक दिया था। आरोपियों ने हत्या सुनियोजित षड्यंत्र के तहत महिला के सिर पर हथौड़े से कई वार कर की थी।
गौरतलब हो कि नगर पालिका निगम के सफाई कर्मियों को कल शिवपारा स्टेशन मरोदा मंगल भवन के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक की सफाई दौरान सैप्टिक टैंक के अंदर एक प्लास्टिक बोरी में भरी अज्ञात मानव शव दिखाई दिया था। जिसकी सूचना सफाई कर्मी सुपरवाईजर के द्वारा थाना नेवई को दी गई । जिस पर थाना नेवई में मर्ग कमांक 41 / 2022 धारा 174 जाफ़ौ कायम कर जांच में लिया गया । जांच दौरान मौके पर पहुंचकर बोरी में भरी शव को सैप्टिक टैंक से निकालकर शव की शिनाख्ती कराई गई। शव की पहचान श्रीमती भाना बाई साहू पति रोहित उर्फ ईश्वर उम्र करीब 40 साल निवासी शिवपारा स्टेशन मरोदा शीतला तालाब निवासी के रूप में हुई । शव पंचनामा दौरान मृतिका के सिर में कई जगह चोटों के निशान होना पाया गया। शव का पीएम जिला अस्पताल दुर्ग से कराया गया । मर्ग जांच में मृतिका भाना बाई साहू की मृत्यु अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका की हत्या करने के नियत से किसी ठोस वस्तु से उसके सिर में कई बार वार करने से गंभीर चोट आना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 252/2022 धारा 302 , 201 , 120 बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । टीम द्वारा गवाहों के कथन एवं मुखबीरो की सूचना पर मृतिका के घर आने जाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ करने पर मृतिका का उसके पडोसी सोनू नेताम उर्फ झोल्टा से पुराना विवाद समाने आया जिस पर सोनू नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पुराने विवाद को लेकर अपने साथी जशवंत देशलहरे उर्फ जान के साथ मिलकर 17-18 जून के दरम्यानी रात मृतिका के घर जाकर पुरानी बात को लेकर पुनः वाद विवाद हुआ । इसी दौरान सोनू नेताम उर्फ झोल्टा ने भाना बाई साहू को जान से मारने की नियत से तैयारी के साथ अपने साथ लेकर गये लोहे के हथौड़े से उसके सिर में ताबड़तोड़ कई बार वार करके हत्या करना तथा हत्या के बाद मृतिका के शव को छिपाने के लिये अपने साथी जशंवत देशलहरे उर्फ जान के साथ मिलकर मृतिका के घर से ही प्लास्टिक बोरी लेकर लाश को बोरी में भरकर रात्रि में ही लाश को शिव पारा स्टेशन मरोदा मंगल भवन के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय के पीछे सैप्टिक टैंक के अंदर डालकर ढक्कन बंद करना कबूल किया । आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे के हथौड़े को जप्त किया गया है । आरोपियों से पूछताछ जारी है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई निरीक्षक ममता अली शर्मा , एसीसीयु प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा , उनि धनीराम नारंगे , सउनि पूर्ण बहादुर , प्रआर सूरज पाण्डेय , आर ० रवि बिसाई , अजित यादव , समीम खान , उपेन्द्र यादव , जुगनु सिंह , शहबाज खान , अनुप शर्मा , विकांत सिंह राज कुमार चन्द्रा , लक्ष्मीनारायण यादव , संजय निर्मलकर , विकास शर्मा , छत्रपाल वर्मा , संतोष कोमा एवं अनुराग सिंह का सराहनीय भूमिका रही । थाना नेवई अप ० कमांक 252/22| धारा 302 , 201 , 120 बी 1. सोनू नेताम उर्फ झोल्टा पिता जितेन्द्र नेताम उम्र 22 साल साकिन शिवपारा स्टेशन मरोदा , शीतला तालाब के भादवि पास थाना नेवई जिला दुर्ग 2. जसवंत देशलहरे उर्फ जॉन पिता तानसिंह देशलहरे उम्र 19 वर्ष साकिन शिवपारा एचएससीएल कालोनी , स्टेशन | मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग।

