मुख्यमंत्री ने पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी के धोए पैर 🔵 हाथ पकड़कर CM हाउस ले गए और उतारी आरती 🔵 बोले- “माफी मांगता हूं”

<em>मुख्यमंत्री ने पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी के धोए पैर 🔵 हाथ पकड़कर CM हाउस ले गए और उतारी आरती 🔵 बोले- “माफी मांगता हूं”</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 6 जुलाई। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी युवक और उसका परिवार आज मुख्यमंत्री शिवराज से मिलने सीएम हाउस पहुंचा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित आदिवासी का हाथ पकड़कर उसे भीतर घर में ले गए, कुर्सी पर बैठाया, पांव धोए, आरती उतारी और तिलक लगाया। शॉल ओढ़ाकर शिवराज ने उसका सम्मान किया और बोले “इस घटना से दु:खी हूं, मैं आपसे माफी मांगता हूं। आप जैसे लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं। “


आपको बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद शिवराज ने कहा था कि आरोपी को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बन जाए। कार्रवाई के बाद ट्वीट किया था कि NSA लगाया, बुलडोजर भी चलाया, जरूरत पड़ी तो अपराधियों को जमीन में गाड़ देंगे। इस मामले के आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर NSA लगाया गया है और फिलहाल वह जेल में है।