कामधेनू विश्वविद्यालय दुर्ग के नए कुलपति चयन की तीन सदस्यीय समिति गठित, 6 हफ्ते के भीतर देना होगा 3 व्यक्तियों का पैनल

<em>कामधेनू विश्वविद्यालय दुर्ग के नए कुलपति चयन की तीन सदस्यीय समिति गठित, 6 हफ्ते के भीतर देना होगा 3 व्यक्तियों का पैनल</em>


रायपुर, 5 जुलाई। राज्यपाल सह कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन ने कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग के नये कुलपति के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्यपाल ने विवि अधिनियम, 2011 (क्रमांक 21 सन् 2011) के धारा-9 के उप धारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत कुलपति नियुक्ति हेतु पेनल अनुशंसित करने समिति का गठन किया है।

राजभवन सचिवालय से जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. बीजायान्द सिंह समिति के अध्यक्ष होंगे। डॉ. अय्याज एफ. तंबोली विशेष सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण और डॉ. सी. एस. प्रसाद पूर्व अस्सिटेंट डायरेक्टर जनरल (ICAR) समिति में सदस्य रहेंगे। यह समिति अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से छः सप्ताह के अंदर न्यूनतम तीन व्यक्तियों का पेनल कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी।