अनिल अंबानी के बाद पत्नी टीना अंबानी से ईडी की पूछताछ, ईडी के सामने एक के बाद एक अंबानी दंपत्ति हुई पेश

अनिल अंबानी के बाद पत्नी टीना अंबानी से ईडी की पूछताछ, ईडी के सामने एक के बाद एक अंबानी दंपत्ति हुई पेश


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन डेस्क 4 जुलाई रिलायंस अनिल धीरूभाई ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं.

समाचार एजेंसी पीटीआई मुताबिक़, आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि टीना अंबानी से ये पूछताछ फॉरेन एक्सचेंज मेंट एक्ट यानी मा से जुड़े एक केस की जांच के तहत हुई है.

टीना ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए और अपना बयान दर्ज करवाया.

इससे पहले सोमवार को अनिल अंबानी ने ईडी के सवालों के जवाब दिए थे. वो भी फेमा के तहत दर्ज केस में बयान देने के लिए पेश हुए थे.

माना जा रहा है कि इस हफ़्ते के अंत तक अनिल अंबानी से एक बार फिर पूछताछ हो सकती है.

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस उद्योगपति दंपति की विदेश में संपत्ति और फंड के ट्रांसफ़र से जुड़े मामलों में जांच हो रही है.

इससे पहले यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर के ख़िलाफ़ दायर मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी अनिल अंबानी से 2020 में पूछताछ हुई थी.

बीते साल अगस्त महीने में आयकर विभाग ने अनिल अंबानी को नोटिस भेजा था.

अनिल अंबानी पर टैक्स में 420 करोड़ रुपये की हेराफरा का आरोप था.

मार्च में बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईटी के इस नोटिस पर अंतरिम रूप से रोक लगा दी थी. (bbc.com/hindi)