हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया केवल 5 दिन में, 96 फ़ीसदी स्टूडेंट पास

<em>हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया केवल 5 दिन में, 96 फ़ीसदी स्टूडेंट पास</em>


दुर्ग 3 जुलाई । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग जून 2023 में आयोजित बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजे रिकॉर्ड 05 दिवस के अंदर घोषित कर दिये गये।
उल्लेखनीय है कि बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का अंतिम प्रश्न पत्र 26 जून को आयोजित हुआ था तथा परीक्षा परिणाम 30 जून को जारी कर दिये गये। यह जानकारी देते हुए परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि व्यापंम द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा से आग्रह किया था कि व्यापंम द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पूर्व विश्वविद्यालय B.Ed चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर देवे। जिससे व्यापंम की परीक्षा में चयनित होने पर उनकी पात्रता पर कोई प्रभाव न पड़े इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कुलपति, डाॅ. पल्टा के निर्देश पर विश्वविद्यालय द्वारा बीएड चतुर्थ सेमेस्टर का केन्द्रीय मूल्यांकन कराकर शीघ्र 05 दिनों में परिणाम घोषित कर दिया गया।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम के अनुसार कुल 4892 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा उनमें से 4694 परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस परीक्षा का परिणाम 96 प्रतिशत रहा। डाॅ. राजमणि पटेल ने बताया कि एमएड का परीक्षा परिणाम भी विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र घोषित किया जायेगा।