सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 1 जुलाई। नौ दिन मौसी के यहां बिताने के बाद लौटे भगवान जगन्नाथ आज अपने आसन यानि पुरी के जगन्नाथ मंदिर में विराजे हैं। बिना बताए मौसी के घर जाने से पत्नी लक्ष्मी रूठी थीं इसलिए लौटकर पहले उन्हें मनाया।
आपको बता दें कि 20 जून को भगवान जगन्नाथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपने मंदिर से 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर गए थे। उनकी रथ यात्रा में करीब 25 लाख भक्त शामिल हुए। 28 जून को लौटे, तब भी करीब 10 लाख भक्त उनके साथ चले।

