Bank Holiday in July 2023 : भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, जुलाई महीने में15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें विभिन्न राज्यों में होने वाले आयोजनों और पर्वों के साथ ही रविवार व दूसरे और चौथे शनिवार के अवकाश भी शामिल है. हालांकि, छुट्टी के दिन आप ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर बैंकिंग से जुड़े काम निपटा सकते हैं.
जून का महीना खत्म होने में महज तीन दिन बचे हैं और नया महीना कई बड़े बदलावों के साथ शुरू होने वाला है. हर महीने की तरह जुलाई 2023 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday In July) जारी कर दी है. इसके मुताबिक, जुलाई महीने में करीब आधे दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा यानी 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.
घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट
अगर आपको अगले महीने July 2023 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे तुरंत निपटाने में ही समझदारी है. दरअसल, अगले महीने 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, ये बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं. गौरतलब है कि बैंकों की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और होने वाले आयोजनों पर निर्भर करती हैं. ऐसे में बेहद जरूरी है कि बैंकिंग कार्य के लिए घर से ब्रांच जाने के लिए निकलें, तो पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट पर एक नजर जरूर मार लें. कहीं ऐसा न हो कि आप ब्रांच पर पहुंचें और वहां ताला लटका नजर आए.
जुलाई 2023 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (List of bank holidays in July 2023)
5 जुलाई (बुधवार): गुरु हरगोबिंद जी की जयंती- जम्मू एवं श्रीनगर जोन के बैंक रहेंगे बंद.
6 जुलाई (गुरुवार): MHIP Day- मिजोरम जोन में बैंकों में रहेगी छुट्टी.
11 जुलाई (मंगलवार): केर पूजा- त्रिपुरा जोन के बैंकों में केर पूजा के अवसर पर कामकाज नहीं होगा.
13 जुलाई (गुरुवार): भानू जयंती – सिक्किम जोन में इस अवसर पर बैंकों में अवकाश रहेगा.
17 जुलाई (सोमवार): U Tirot Sing Day – इस मौके पर मेघालय जोन में बैंकों में छुट्टी रहेगी.
21 जुलाई (शुक्रवार): Drukpa Tshe-zi – सिक्किम में बैंकों में अवकाश रहेगा.
29 जुलाई (शनिवार): मुहर्रम- इस मौके पर त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, यूपी, बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
इनके अलावा दो जुलाई को रविवार, आठ जुलाई को दूसरा शनिवार, नौ जुलाई को रविवार, 16 जुलाई को रविवार, 22 जुलाई का चौथा शनिवार, 23 जुलाई को रविवार और फिर 30 जुलाई को रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

