दुर्ग 20 जून । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में स्नातक स्तर में प्रथम प्रवेश सूची में शामिल आवेदकों को 22 जून तक का समय विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाया गया है। पूर्व में यह तिथि 20 जून निर्धारित थीं। यह जानकारी देते हुए कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, ने संयुक्त रूप से बताया कि स्नातक स्तर के प्रथम गुणानुक्रम सूची में शामिल आवेदक यदि 22 जून तक प्रवेश नहीं लेंगे तो उनकी उम्मीदवारी निरस्त हो जायेगी। स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु द्वितीय अवसर के रूप में प्रवेश पोर्टल 23 जून से एक सप्ताह के लिए पुनः खोला जायेगा। इस दौरान ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक रवि हेतु ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है वें सभी अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है।
श्री कुलदीप ने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर की एमकाॅम तथा एमएससी प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल 23 जून से आरंभ किया जायेगा। एमए प्रथम सेमेस्टर हेतु पोर्टल बीए अंतिम के परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत खोला जायेगा। डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकांश शासकीय महाविद्यालयों में तीव्र गति से प्रथम सूची में शामिल आवेदक प्रवेश ले रहे है जबकि निजी महाविद्यालयों में प्रवेश की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी है। प्रवेष पोर्टल दूसरी बार 23 जून से आरंभ होने के बाद प्रवेश कार्य में और गति आने की संभावना है। इस बीच सभी महाविद्यालयों को निर्देशित किया जा रहा है कि जिन कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके है उनकी नियमित कक्षाएं 01 जुलाई से आरंभ हो जाये। विश्वविद्यालय द्वारा शेष बचे लगभग 20 परीक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित करने के प्रयास जारी है।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट के स्टूडेंट 22 जून तक ले सकेंगे एडमिशन, 1 सप्ताह के लिए 23 जून को खुलेगा ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल

