सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 19 जून। यूपी के मेरठ में मिलता है डेढ़ हजार रुपये का एक समोसा, जिसका वजन है 12 केजी और 30 मिनट में अगर अकेले खा लिया तो मिलेगा 71 हजार का नगद ईनाम।
आपको बता दें कि मेरठ की एक दुकान पर बाहुबली समोसा तैयार हुआ है जिसकी कीमत 1500 रुपये है। दुकानदार का चैलेंज है कि जो भी इसे 30 मिनट में खा लेगा, उसे 71 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। मेरठ में कौशल स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान पर इसे तैयार किया गया है। मेरठ के लालकुर्ती स्थित कौशल स्वीट्स पर ये समोसा तैयार होता है। इस दुकान के मालिक शुभम कौशल का कहना है कि वह समोसे के आइडिया पर कुछ अलग करना चाहते थे, इसी बीच ‘बाहुबली’ समोसा बनाने का विचार आया, जिसका वजन 12 किलोग्राम है। कौशल ने बताया कि लोग ‘बाहुबली’ समोसा ऑर्डर करते हैं। लोग पारंपरिक केक की बजाय अपने जन्मदिन पर इस समोसे को काटना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि 30 मिनट में आलू, मटर, मसाले, पनीर और ड्राई फ्रूट्स से भरे इस समोसे को खा लेने पर 71,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
खास खबर – ये डेढ़ हजार रूपये का एक समोसा अगर आप आधे घंटे में खा लेंगे तो आपको मिलेगा 7️⃣1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ कैश ईनाम 🟦 आलू, मटर, मसाले, पनीर और ड्राई फ्रूट्स से भरे समोसे का नाम है “बाहुबली”

