निकुम से एक ही परिवार के तीन सदस्य, नेहरू नगर से एक परिवार के दो सदस्य, सीएचसी कुम्हारी से महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित जिले से मिले 33 नए संक्रमित मरीज

दुर्ग 30 जून । जिला दुर्ग में आज 33 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। निकुम से एक ही परिवार के तीन सदस्य, नेहरू नगर भिलाई से एक परिवार के 2 सदस्य जिसमें एक 7 वर्षीय बालक भी शामिल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महिला कर्मी भी संक्रमित पाई गई है।

जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न जांच केंद्रों से सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिनमें से आज जिले में 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। 135 संक्रमित मरीजों में सर्वाधिक 15 मरीज भिलाई ब्लॉक से मिले हैं। इसके बाद दुर्ग से 6 चरोदा ब्लॉक से 5 निकुम ब्लॉक से 4 रिसाली ब्लॉक से दो एवं एक मरीज धंमधा गांव से मिला है इन संक्रमित मरीजों में निकुम से एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं जिसमें एक पुरुष एक किशोर एवं एक युवती शामिल है नेहरू नगर से एक ही परिवार के दो सदस्य जिसमें 1 पुरुष एवं एक 7 वर्षीय बालक शामिल है इसी प्रकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी से एक महिला कर्मी भी संक्रमित पाई गई है।