वैवाहिक वर्षगांठ के दिवस सेवानिवृत्त हुए ईएसआईएस सुपेला केंद्र प्रभारी, वर्षगांठ एवं एवं विदाई समारोह का आयोजन किया केंद्र के कर्मचारियों ने
भिलाई नगर 30 जून । कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें (ई.एस.आई.एस.), सुपेला-भिलाई केन्द्र के प्रभारी डॉ. पद्माकर शर्मा आज अपरान्ह् पश्चात् अधिवार्षिकी पूर्णता पर सेवानिवृत्त हो गए। वे प्रथम श्रेणी के अधिकारी थे। सेवानिवृत्ति पर कार्यालय द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन सियान सदन, राधिकानगर में आयोजित किया गया था।
सेवानिृवत्ति की तिथि पर डॉ. शर्मा का विवाह वर्षगांठ भी था, जिसके उपलक्ष्य में विदाई देने के पूर्व डॉ. पद्माकर शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती शर्मा के द्वारा एक-दूसरे को वर-वधु माला पहनाया गया तथा केट काटकर उत्साह के साथ उनका विवाह वर्षगांठ मनाया गया।

कार्यक्रम में डॉ. शर्मा के वरिष्ठ डॉ. देशपाण्डे सपत्निक, डॉ. विभा वाजपेयी सहित उनके साथ कार्य किए डॉ. खोब्रागड़े, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. सोनाली तंवर, डॉ. सूर्या वर्मा, उमाशंकर स्वर्णकार तथा तपन सेन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। आमंत्रित सदस्यों के अलावा उनके कार्यालय में पदस्थ चिकित्सकगण डॉ. सुरजीत डे, डॉ. भावना देवांगन, डॉ. कमलेश तिड़गाम, डॉ. श्वेता पंडित ने उनके साथ कार्यो का अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
————-

