साई कॉलेज में AXIS BANK का कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू 🟫 14 स्टूडेंट्स FIRST राउंड में हुए SELECT

<em>साई कॉलेज में AXIS BANK का कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू 🟫 14 स्टूडेंट्स FIRST राउंड में हुए SELECT</em>



भिलाई नगर, 10 जून। साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा आज 10 जून 2023 को एक्सिस बैंक का कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू आयोजित किया गया जिसमें कॉलेज के कॉमर्स, मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के स्टूडेंट्स शामिल हुए। कैंपस प्लेसमेंट इंटरव्यू का आयोजन ऐक्सिस बैंक द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव पद के लिए किया गया। इंटरव्यू के पैनल में ऐक्सिस बैंक के प्रबंधक मुकेश और टीएमआई कंसल्टेंसी से अभिषेक त्रिपाठी शामिल हुए।

इस कैंपस इंटरव्यू में साई कॉलेज के फाइनल ईयर के 14 छात्र छात्राओं का चयन प्रथम राउंड में को किया गया है। सभी चयनित छात्रों का अब एक्सिस बैंक के एचआर के साथ साक्षात्कार होगा। महाविद्यालय प्रबंधन समिति, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. ममता सिंह, प्राचार्य डॉ. डीबी तिवारी, ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल अधिकारी श्रीमती प्रिया भट्टाचार्य एवं सभी शिक्षकों का प्लेसमेंट के आयोजन में पूरा सहयोग रहा एवं चयनित छात्रों एवं प्लेसमेंट इंचार्ज को बधाई दी।