छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के भिलाई आगमन पर भिलाई स्पोर्ट्स अकैडमी में किया गया सम्मान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के भिलाई आगमन पर भिलाई स्पोर्ट्स अकैडमी में किया गया सम्मान


छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के भिलाई आगमन पर भिलाई स्पोर्ट्स अकैडमी में किया गया सम्मान

भिलाई नगर 1 जुलाई । छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन के कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण हुए इस खुशी के मौके पर उनका आगमन आज भिलाई में हुआ। सेक्टर 2 स्थित भिलाई स्पोर्ट्स अकैडमी में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था ।

इस मौके पर उनका सम्मान किया गया एवं खिलाड़ियों को किट वितरण किया गया । साथ ही पौधारोपण भी किया गया । इस खुशी के अवसर पर विभिन्न खेलों के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक उपस्थित थे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन का स्वागत किया और उनकी छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्पोर्ट्स को लेकर जो कार्य किया गया उसके लिए सभी ने उनका आभार माना और प्रवीण जैन ने कहा हम खिलाड़ियों के विकास के लिए और उनकी प्रदेश स्तर में नियुक्ति को लेकर हमारे सरकार के द्वारा कार्य किए जा रहे है ।

उन्होंने बहुत जल्दी सभी खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए नगरी निकाय मंत्री  शिव डेहरिया के पास एक ज्ञापन लेकर जा रहे हैं जिसमें नगरी निकाय में खिलाड़ियों की भर्ती की जाए । इस प्रयास के साथ इस मौके पर पूरा संभव प्रयास करेंगे यह वादा किया। इस खुशी के अवसर पर प्रदेश महामंत्री ख्वाजा अहमद, प्रदेश सचिव जयप्रकाश, समाजसेवी ओपी सिंह गतका, एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह, जी पी कामा राजू सचिव, क्रिस्टल बॉल वरिष्ठ कांग्रेसी, सत्येंद्र प्रसाद, गोपाल, सौरभ पांडे, राहुल रेड्डी, देवेंद्र साहू, बहुत से खिलाड़ी उपस्थित थे।