नूपुर शर्मा के भिलाई समर्थक को धमकाने वाली महिला आरोपी सहित दो गिरफ्तार, कुम्हारी पुलिस ने रायपुर से पकड़ा

नूपुर शर्मा के भिलाई समर्थक को धमकाने वाली महिला आरोपी सहित दो गिरफ्तार, कुम्हारी पुलिस ने रायपुर से पकड़ा


नूपुर शर्मा के भिलाई समर्थक को धमकाने वाली महिला आरोपी सहित दो गिरफ्तार, कुम्हारी पुलिस ने रायपुर से पकड़ा

भिलाई नगर 2 जुलाई । नूपुर शर्मा के पोस्ट को सपोर्ट करने पर युवक को जान से मारने धमकी देने वाले आरोपी को कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि प्रार्थी राजा जगत पिता सुग्रीव जगत उम्र 22 साल पता कैलाश नगर वार्ड 11 थाना कुम्हारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि रविवार 12 जून को अपने इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट कर नुपुर शर्मा को सपोर्ट किया था । जिसके रिप्लाई में प्रार्थी को दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मैसेज किया गया। जिसमें दिन शुक्रवार तक प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर 1 जुलाई को थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 205 / 2022 धारा 507 ताहि कायम किया गया। पश्चात उप निरीक्षक प्रकाश शुक्ला थाना प्रभारी कुम्हारी, सउनि मानसिंह सोनवानी, पुलिस स्टाफ थाना कुम्हारी द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु सायबर सेल भिलाई से मोबाईल नंबर का सीडीआर (कॉल डिटेल) एवं कैफ की जानकारी लेकर आरोपी कासिफ उर्फ कुणाल सेंड्रे पिता राजू सेंड्रे अस्पताल वार्ड शारदा मंदिर के पास गोल बाजार रायपुर एवं रितिका भारती पिता स्वर्गीय प्रकाश भारती 20 वर्ष राजीव गांधी आवास योजना जे ब्लॉक रूम नंबर 12 गोल बाजार रायपुर से थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा पकडा गया। पूछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया एवं पृथक से आरोपी कासिफ उर्फ कुणाल सेंड्रे के विरूद्ध 151 / 117,116 (3) जाफी की कार्यवाही कर मान. एसडीएम महो, धमधा के न्याया में पेश किया गया।