रूपये के लेन देन पर हुआ विवाद 🛑 गला दबा की हत्या और स्कूटी में बांध तालाब में धकेल दिया 🛑 मुख्य आरोपी गिरफ्तार 🛑 फरार आरोपियों के पीछे लगी है टीम

<em>रूपये के लेन देन पर हुआ विवाद 🛑 गला दबा की हत्या और स्कूटी में बांध तालाब में धकेल दिया 🛑 मुख्य आरोपी गिरफ्तार 🛑 फरार आरोपियों के पीछे लगी है टीम</em>



भिलाई नगर, 3 जून। भिलाई-3 थानांतर्गत अकलोरडीह तालाब के पास जामुल के ढौर निवासी एक अधेड़ की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी है।
एएसपी अनंत साहू ने बताया कि भिलाई-3 थाना क्षेत्र में मुरूम खदान के पास स्थित तालाब से एक शव बरामद किया गया जो स्कूटी से बंधा हुआ था। पूछताछ में पता चला है कि मृतक ओमप्रकाश साहू (43 वर्ष) निवासी ढौर जामुल को उसके दोस्तों ने फोन कर किराये के एक मकान में बुलाया था।

जब ओमप्रकाश वहां पहुंचा तो मौके पर आशीष तिवारी और उसके साथी मौजूद थे। रूपये के लेन देन को लेकर ओमप्रकाश का आशीष तिवारी और उसके साथियों से विवाद हुआ तो उन्होंने मिलकर ओमप्रकाश का गला दबा उसकी हत्या कर दी और ओम की स्कूटी से बांध उसके शव को मुरूम खदान तालाब से फेंक दिया गया। पुरानी भिलाई पुलिस ने अभी अभी आशीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथी फरार हैं जिनके पीछे पुलिस टीम लगाई गई है।