उदयपुर में हुए निर्मम हत्या कांड के खिलाफ एकता चौक कैलाश नगर में आतंकवाद का पुतला फूंका भाजपा कार्यकर्ताओं ने, हत्यारों को फांसी देने की रखी मांग
भिलाई नगर 3 जुलाई। कैलाश नगर एकता चौक में आज शाम को उदयपुर राजस्थान में हुई कन्हैया की निर्मम हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही आतंकवाद का पुतला भी जलाया गया एवं कन्हैया के हत्यारों को फांसी देने की प्रशासन से मांग भी की गई।

आज फिर साहब 7:30 बजे के करीब भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कैलाश नगर वार्ड से नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रही रीता सिंह के नेतृत्व में उदयपुर राजस्थान में कन्हैया की निर्मम हत्या के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं के द्वारा कन्हैया के हत्यारों को फांसी देने की मांग भी की गई। उसके पश्चात आतंकवाद का पुतला भी दहन किया गया। इस प्रदर्शन में शामिल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा इस घटना की निंदा की गई।


