देखिए विडियो 👁️‍🗨️ BIRTHDAY से पहले 16 साल के लड़के की हार्ट अटैक से मौत 🛑 परिवार ने शव के साथ काटा केक 🛑 आंखों में थे आंसू 🛑 लड़खड़ाती जुबान से गाया HAPPY BIRTHDAY TO YOU

<em>देखिए विडियो 👁️‍🗨️ BIRTHDAY से पहले 16 साल के लड़के की हार्ट अटैक से मौत 🛑 परिवार ने शव के साथ काटा केक 🛑 आंखों में थे आंसू 🛑 लड़खड़ाती जुबान से गाया HAPPY BIRTHDAY TO YOU</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 मई। एक परिवार अपने 16 साल के बेटे का बर्थडे मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ था, मगर बर्थडे से पहले दिल का दौरा पड़ने से उनके लाड़ले की मौत हो गई। इसके बाद घरवालों ने फैसला लिया कि वो अंतिम संस्कार से पहले बेटे के शव के साथ उसका बर्थडे मनाएंगे। आपको बता दें कि दिल को झकझोर देने वाली ये घटना तेलंगाना की है।


मिली जानकारी के अनुसार कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के बाबापुर के गुणवंत राव और ललिता के तीन बेटे हैं। तीसरे बेटे सचिन (16 वर्ष) का जन्मदिन था, जिसे परिवार धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ था। सचिन भी आसिफाबाद खरीदारी करने गया था। खरीदारी करते समय उसके सीने में दर्द हुआ, तबीयत बिगड़ने पर उसने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। आनन-फानन उसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मनचेरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। सचिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदार और इलाके के लोग भी सदमे में आ गए। जिस बेटे का बर्थडे मनाने की तैयारी चल रही थी, अब उसी का अंतिम संस्कार करना था। मगर इस घटना से पहले परिवार ने बेटे के चेहरे पर अपने बर्थडे की खुशी देखी थी, वो किस तरह तैयारियों में जुटा हुआ था, घरवाले ये भूल नहीं पा रहे थे। इन सब बातों को देखते हुए परिवार ने फैसला लिया कि वो अंतिम संस्कार से पहले बेटे के शव के साथ बर्थडे मनाएंगे। घरवालों ने तैयारियां कीं, माता पिता और अन्य परिजनों ने उसका हाथ पकड़कर केक काटा। इस दौरान सभी ने नम आंखों और लड़खड़ाती जुबान से हैप्पी बर्थडे टू यू सचिन बोला और इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।