पुलिस का गजबे हाल 🛑 महिला कैदी को इलाज के लिए चटाई में उठाकर ले गए 👁️‍🗨️देखिए वीडियो

<em>पुलिस का गजबे हाल 🛑 महिला कैदी को इलाज के लिए चटाई में उठाकर ले गए 👁️‍🗨️देखिए वीडियो</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 मई। उत्तर प्रदेश के देवरिया में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी के बाहर एक महिला कैदी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला कैदी को चटाई में उठाकर पुलिस उसे इलाज के लिए ले जाती दिख रही है। मामले में सीएमओ ने जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।


आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस का गजब हाल है। यहां एक महिला कैदी की हालत बिगड़ गई, उसे पैरालिसिस अटैक आया था लिहाजा, इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराने के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे मगर स्ट्रेचर की जगह महिला कैदी को चटाई में उठाकर ले जाया जा रहा था। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। विडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस वैन से दो सिपाही उतरते हैं और महिला को चटाई में उठाकर इमरजेंसी वार्ड की तरफ ले जा रहे हैं। जब उनसे इसका कारण पूछा जा गया, तो जेल सिपाही रामचंद्र ने कहा कि स्ट्रेचर नहीं था, इसलिए मजबूरी में चटाई में ही महिला को उठाना पड़ा। साथ में आई एक महिला दरोगा भी स्ट्रेचर न होने की बात कहती दिख रही है।