यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा 🛑 गंगा नदी में पलटी 35 लोगों से भरी नाव 🛑 4 की मौत और कई लापता 🛑 मुंडन संस्कार में हादसा 👁️‍🗨️ देखिए विडियो

<em>यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा 🛑 गंगा नदी में पलटी 35 लोगों से भरी नाव 🛑 4 की मौत और कई लापता 🛑 मुंडन संस्कार में हादसा 👁️‍🗨️ देखिए विडियो</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 22 मई। यूपी के बलिया में शहर से कुछ दूरी पर माल्देपुर गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के वक्त नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।
आज मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में यह नाव हादसा हो गया है। गोताखोर के मौके पर पहुंचे हैं। प्रशासन के साथ स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। पीपा पुल बंद कर दिया गया है, ताकि कोई दिक्कत न हो। बताया जा रहा है कि मुंडन संस्कार के दौरान माल्देपुर मोड़ के पास हैबतपुर घाट में नाव गंगा नदी में पलट गई। दरअसल मुंडन संस्कार को लेकर बड़ी संख्या में लोग हैबतपुर घाट पर सुबह से ही मौजूद थे। नाव पर लगभग 30 से 35 लोग सवार होकर नदी के दूसरी छोर की तरफ जा रहे थे, उसी समय नदी में नाव फट गई। बताया जाता है कि पुरानी नाव ओवर लोड होने के चलते फट गई। हादसे के समय नाव में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे सवार थे।


डीएम रवींद्र कुमार के अनुसार अभी तीन महिलाओं समेत चार की मौत हो गई है तथा चार घायलों में तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एक घायल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
एसपी राज करन नैयर ने बताया कि हादसे के दौरान मौजूद कांस्टेबल और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य को पूरा किया जा रहा। एसटीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। इस हादसे की मुख्य वजह नाव के इंजन का फेल होना और तेज हवा बहना बताया जा रहा है। गंगा घाट पर कुछ लोग अपने लापता परिजनों को खोजते नजर आए। गंगोत्री देवी (55 वर्ष) गांव सोनबरसा गड़वार, इंद्रावती देवी (60 वर्ष), सीमा देवी (32 वर्ष) नवानगर बांसडीहरोड की मौत होने की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन ने गंगा नदी में नावों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है।