दुर्ग 19 मई । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने वार्षिक परीक्षा 2023 से संबंधित 05 परीक्षा परिणाम और घोषित कर दिये है। इनको मिलाकर अब तक विश्वविद्यालय द्वारा कुल 11 परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पीजीडिप्लोमा इन टूरिज्म एण्ड होटल मैनेजमेंट में शामिल 04 परीक्षार्थियों में से मात्र एक परीक्षार्थी उत्तरण हुआ। एमए लोक प्रशासन पूर्व की परीक्षा में शामिल 54 परीक्षार्थियों में से 44 को सफलता मिली। इसका परीक्षा परिणाम 81 प्रतिशत रहा। एमए लोक प्रशासन अंतिम में शामिल 78 परीक्षार्थियों में से 68 ने सफलता प्राप्त की इनका परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत रहा।एमफिल क्लीनिकल साइकोलाॅजी भाग 01 में 10 में से 06 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे जिनका परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत रहा। एमफिल क्लीनिकल साइकोलाॅजी भाग 02 में शामिल 10 परीक्षार्थियों में सभी 10 पास घोषित किये गये जिनका परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। डाॅ. पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन यह प्रयास कर रहा है कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की अंतिम वर्ष के कक्षाओं के परीक्षा परिणाम पहले जारी किये जाये जिससे परीक्षार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने में आसानी हो। शीघ्र ही अन्य परीक्षा परिणाम भी जारी किये जायेंगे। उपरोक्त जारी 11 परीक्षा परिणामों में नकल का एक भी प्रकरण शामिल नहीं था।

