बीएसपी के सीएमओ मेडिकल हेल्थ सर्विसेज, ईडी के पद पर पदोन्नत, 9 सीजीएम के विभाग बदले, 2 जीएम को मिली पदोन्नति

बीएसपी के सीएमओ मेडिकल हेल्थ सर्विसेज, ईडी के पद पर पदोन्नत, 9 सीजीएम के विभाग बदले, 2 जीएम को मिली पदोन्नति


बीएसपी के सीएमओ मेडिकल हेल्थ सर्विसेज, ईडी के पद पर पदोन्नत, 9 सीजीएम के विभाग बदले, 2 जीएम को मिली पदोन्नति

भिलाई नगर 7 जुलाई । भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड कारपोरेट ऑफिस के द्वारा डॉ रविंद्र नाथ को सीएमओ मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज से पदोन्नत कर प्रभारी अधिशासी निदेशक मेडिकल एंड हेल्थ बनाया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के 9 मुख्य महाप्रबंधक के विभाग बदल दिए गए हैं। जबकि दो महाप्रबंधक को पदोन्नत कर मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार दिया गया है । यह आदेश सेल कॉरपोरेट ऑफिस के महाप्रबंधक कार्मिक मुकेश कुमार के द्वारा जारी किया गया है।

इस आदेश के मुख्य महाप्रबंधक ब्लास्ट फर्नेस तापस दासगुप्ता को मुख्य महाप्रबंधक आयरन, मुख्य महाप्रबंधक असित सहा i&a विभाग से  मुख्य महाप्रबंधक एम एंड यू, मुख्य महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल प्रवीण सरकार को मुख्य महाप्रबंधक सर्विसेज, मुख्य महाप्रबंधक एसपी 3 एसवी नंदनवार को मुख्य महाप्रबंधक टाउन एडमिनिस्ट्रेशन एवं सीएसआर विभाग भेजा गया है। इसी प्रकार से आरके श्रीवास्तव आरएमपी को ओएचपी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्य महाप्रबंधक टीएनडी तीर्थंकर दस्तीदार को मुख्य महाप्रबंधक आरएसएम. एवं आरटीएस अनूप कुमार दत्ता एसपी 2 से सीजीएम एसपीएस बनाए गए हैं। इसी प्रकार से एसके कर सीजीएम क्वालिटी को सीजीएम एस पी 3 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । सीएमओ मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर एम रविंद्र नाथ को सीएमओ मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज के साथ-साथ ईडी का प्रभार भी दिया गया है। वहीं मुख्य महाप्रबंधक समीर स्वरूप  माइंस रावघाट को सीजीएम माइनस एवं रावघाट , जबकि  महाप्रबंधक पीएसडी  एस सरकार को महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल एवं मुख्य महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल का भी प्रभार दिया गया है महाप्रबंधक डीएनडी गोपीनाथ मलिक को मुख्य महाप्रबंधक टी & डी का प्रभारी के साथ-साथ महाप्रबंधक ट्रैफिक का भी विभाग दिया गया है।