हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने जारी की सेमेस्टर परीक्षाओं की अधिसूचना, एलएलबी, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, बीपीएड, एमकॉम, एमएससी, बीबीए सहित अन्य परीक्षाओं का जारी हुआ टाइम टेबल

<em>हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने जारी की सेमेस्टर परीक्षाओं की अधिसूचना, एलएलबी, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, बीपीएड, एमकॉम, एमएससी, बीबीए सहित अन्य परीक्षाओं का जारी हुआ टाइम टेबल</em>


दुर्ग 17 मई । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा सेमेस्टर परीक्षाओं की 12 जून से आरंभ होने वाली समय सारिणी संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई। इस अधिसूचना के पूर्व में प्रस्तावित सभी परीक्षाओं की तिथियां यथावत रखी गई है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि इसके आधार पर डीसीए, पीजीडीसीए, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 जून से 19 जून तक आयोजित होंगी। पीजीडिप्लोमा इन योगा तथा फिलाॅसफी की परीक्षा 12 से 14 जून तक चलेगी। एलएलबी भाग 01 एवं भाग 03 का द्वितीय सेमेस्टर 12 से 24 जून एलएलबी भाग 02 द्वितीय सेमेस्टर 13 से 26 जून तक आयोजित होगी। एलएलबी भाग 01 प्रथम सेमेस्टर 27 जून से 07 जुलाई, एलएलबी भाग 02 प्रथम सेमेस्टर 28 जून से 08 जुलाई तथा एलएलबी भाग 03 प्रथम सेमेस्टर 27 जून से 05 जुलाई के मध्य आयोजित की जायेगी।
एम.लिब. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 23 जून, एमएसडब्लयू द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 23 जून तथा एमएसडब्लयू चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 22 जून तक आयोजित की जायेगी। बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 23 जून तथा बीपीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 22 जून के मध्य आयोजित की जायेगी। एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 22 जून तथा एम. काॅम. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 26 जून एवं एम.काॅम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 21 जून तक आयोजित होगी। एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 26 जून तक आयोजित की जायेगी। बीबीए की द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम की परीक्षाएं 12 से 26 जून के मध्य आयोजित होंगी। एमएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 21 जून तथा एमएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 14 जून के मध्य आयोजित की जायेगी।एमए चतुर्थ सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं 12 से 24 जून तक तथा एमए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 26 जून तक आयोजित की जायेगी। डाॅ. राजमणि पटेल ने बताया कि बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 23 जून तथा चतुर्थ सेेमेस्टर की परीक्षा 12 से 20 जून के मध्य आयोजित होगी। एलएलएम की प्रथम सेमेस्टर की एटीकेटी परीक्षा 13 से 23 जून तथा एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 22 जून के मध्य आयोजित होगी। इस बीच विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा 2023 के 06 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये है इनमें पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एण्ड काउंसलिंग का नतीजा 100 प्रतिशत रहा। बीएससी बीएड भाग चतुर्थ में शामिल 106 परीक्षार्थियों में 103 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे । इनका परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा। एमफिल साइकाइटिªक सोशल वर्क भाग 01 में 80 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे जबकि एमफिल साइकाइटिªक सोशल वर्क भाग 02 में 100 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गये। बीएबीएड भाग 04 में शामिल 42 परीक्षार्थियों में 33 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा का परिणाम 79 प्रतिशत रहा। बीलिब का परीक्षा परिणाम 36 प्रतिशत रहा। इसका मुख्य कारण परीक्षार्थियों द्वारा 24 पेज के उत्तर पुस्तिका के मात्र 2-3 पेज का उपयोग कर बिना प्रश्न हल किये शेष उत्तर पुस्तिका को खाली छोड़ देना रहा। सेमेस्टर परीक्षाओं के विस्तृत समय सारिणी 16 मई से विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।